स्वास्थ्य विभाग द्वारा रमतेराम रोड और पुराना बस अड्डा से लिए गए ढाबों के पानी के सैंपल फेल हैं। ढाबों की टंकियों के पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य पाई गई है। इसके साथ ही पानी में टीडीएस की मात्रा बढ़ी हुई है।
पानी के परीक्षण के बाद अब सभी ढाबों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर प्रत्येक 20 लीटर पानी में क्लोरीन की एक टैबलेट डालने को कहा है। अन्यथा इन पर कार्रवाई होगी।
डीएमओ डा. जीके मिश्रा ने बताया कि ढाबों पर सुबह से शाम तक लोग खाना खाने आते हैं। ऐसे में इन ढाबों का खराब पानी एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है। ऐसे में सभी ढाबों को नोटिस जारी कर पानी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।
इन ढाबों का पीने लायक नहीं पानी
सद्गुरु होटल, रमते राम रोड
विकास भोजनालय रमते राम रोड
पाकीजा ढाबा, पुराना बस अड्डा
सलीम चिकन ढाबा, पुराना बस अड्डा
हाजी इलियास ढाबा, पुराना बस अड्डा
हाजी यामीन ढाबा, पुराना बस अड्डा
इकबाल ढाबा, पुराना बस अड्डा