फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीयू यौन शोषण पीड़ित छात्रा को मिली तेजाब से हमला करने की धमकी

Mon, 09 May 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में यौन शोषण की पीड़ित एमफिल छात्रा ने डीजीपी को डाक से भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि प्रोफेसर ने उसके चेहरे को तेजाब से जलाने की धमकी दी है।  बदला लेने के लिए उसे और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या कराने की धमकी का भी आरोप लगाया है। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


सोमवार को एक कार्यक्रम में डीजीपी जवीद अहमद शहर पहुंचेंगे जहां उन से मिलकर भी इस संबंध में छात्रा की ओर से लिखित शिकायत दी जाएगी।इस साल फरवरी में यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर आनंद प्रताप सिंह पर एमफिल छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

उसकी तहरीर पर  प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिजन अब आरोप लगा रहे हैं कि  प्रोफेसर ने छात्रा को परीक्षा से रोकने के लिए तेजाब से हमला करने की धमकी दी है। उन्होंने डीजीपी को डाक से भेजे पत्र में कहा है कि  प्रोफेसर कभी भी कुछ कर सकता है, इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें