फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद भी LPG सिलेंडर लेती रही महिला

Wed, 01 Jan 2014 12:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अदालती आदेश पर गैस एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ग्राहक की मौत के बाद एजेंसी किसी अन्य पते पर गैस सिलेंडर की सप्लाई करवा रही थी।
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुनील शर्मा के आदेश के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुरानी दिल्ली निवासी रूपिंदर गर्ग नामक शख्स ने गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत दायर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

अपनी शिकायत में गर्ग ने आरोप लगाया कि पश्चिम दिल्ली इलाके की गैस एजेंसी उसकी मां के नाम पर जारी कनेक्शन के सिलेंडरों की सप्लाई निहार विहार इलाके में करवा रही थी। शिकायतकर्ता का दावा था कि उसकी मां के नाम दो एलपीजी कनेक्शन एक ही पते पर थे।
विज्ञापन


एक पते पर एक कनेक्शन के बाद एजेंसी ने गर्ग के नाम पर जारी दो में से कनेक्शन रद्द कर दिया था। कुछ समय बाद कंपनी की वेबसाइट देखने पर गर्ग को पता चला कि एजेंसी ने उसकी मां के नाम कनेक्शन के जरिए 30 जून 2012 से एक मार्च 2013 के बीच 11 एलपीजी सिलेंडर किसी और पते पर डिलीवर करवाए थे।

शिकायतकर्ता ने गैस एजेंसी की शिकायत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से की थी। कंपनी ने इस मामले में गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए गर्ग को पत्र भी लिखा था। इसके बाद गर्ग ने अदालत में शिकायत दायर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें