फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन खुले गैस एजेंसी गोदाम में मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
joginder (file photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनिया विहार इलाके में रविवार शाम गैस एजेंसी गोदाम मैनेजर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जोगेंद्र कुमार (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने जोगेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट और आपसी रंजिश के दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोदाम से कुछ कैश या अन्य कीमती सामान गायब तो नहीं हुआ है।

सोनिया विहार थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जोगेंद्र परिवार के साथ गली नंबर-6, दयालपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


जोगेंद्र सोनिया विहार स्थित मिलन गार्डन में बेदी गैस एजेंसी में गोदाम मैनेजर कम कैशियर थे। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी एजेंसी के मालिक सतीश कुमार बेदी ने उसे काम के लिए एजेंसी में बुलाया था। शाम करीब 6.00 बजे वह गोदाम में अकेला था। 

इस बीच अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस गैस एजेंसी के अन्य कर्मचारियों व मालिक सतीश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आशंका जता रही है कि शनिवार और रविवार का कैश गोदाम में रहा होगा। ऐसे में हत्या हत्या का कारण कहीं लूटपाट तो नहीं? पुलिस एजेंसी के मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें