फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप की सजा सिर्फ 5 जूते

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मुरादनगर में अपहरण कर 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने गैंगरेप के आरोपियों को बस पांच जूते मारने का तुगलकी फरमान सुना डाला।
विज्ञापन


यही नहीं पंचायत ने फरमान नहीं मानने पर पीड़ित परिवार को इसके दुष्परिणाम भुगतान की धमकी दी है। हालांकि पीड़ित परिवार ने पंचायत में जाने से इंकार कर फरमान मानने से मना कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया है।

बता दें कि मामला मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। तीस सितंबर को स्कूल से लौटते वक्त दसवीं कक्षा की एक छात्रा का गांव निवासी चार युवकों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

खेत में ले जाकर किया सामूहिक बलात्कार

अपहरण के बाद आरापियों ने छात्रा को खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद कराया था। सूत्रों का कहना है कि रविवार रात इसी मसले पर समझौते के लिए गांव में पंचायत हुई।

पंचों ने पीड़ित परिवार को आरोपियों को पांच जूते मारकर माफ करने का फरमान सुनाया गया है। फरमान नहीं मनाने पर भविष्य में इसके दुष्परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गई।

उधर, पीड़िता के पिता का कहना है कि उन्हें पंचायत में बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने जाने और फरमान मनाने से इनकार कर दिया है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर मामले को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहे आरोपी

पीड़ित परिवार की मानें तो आरोपी गांव में खुले घूम रहे है और तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर फैसले के दबाव बना रहे है। इसके चलते पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।

एसओ मुरादनगर आरपी शर्मा ने कहा कि गांव में पंचायत होने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो फरमान सुनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पंचायत के फरमान और पुलिस की हीलाहवाली के चलते पीड़ित का परिवार डरा-सहमा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें