फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 04 Aug 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
representative pic
विज्ञापन
गुड़गांव के एक अस्पताल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला 30 जुलाई का बताया जा रहा है। महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार, शहर के एक अस्पताल में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती हाउस कीपिंग का काम करती है। रविवार की शाम को अस्पताल में ही हाउस कीपिंग स्टाफ के दो कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों से छूटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी हवा सिंह के मुताबिक, पकडे़ गए आरोपियों में प्रदीप नारनौल का रहने वाला है, जबकि मुनीराम पश्चिम बंगाल का निवासी है। दोनों आरोपी इसी अस्पताल के हाउस कीपिंग स्टाफ में सुपरवाइजर हैं। पीड़ित युवती भी उसी अस्पताल में कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें