दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दोस्त और उसके दो साथियों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद बेगमपुर थाने की पुलिस ने गैंगरेप व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। गत 25 फरवरी को वह घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद उसके परिजनों ने बेगमपुर थाने में किशोरी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।