फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक सेंटर में युवती से किया था गैंगरेप, दोनों आरोपियों को जेल

Thu, 23 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
म्यूजिक सेंटर में दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर पोक्सो एक्ट समेत, दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, बुधवार को पीड़ित किशोरी का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस आज बयान कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


गामा-2 स्थित ‘नॉलेज प्वाइंट’ म्यूजिक सेंटर में सोमवार को एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

पिछले तीन दिनों से दोनों आरोपी बयान बदल रहे थे। इनमें से एक आरोपी शरद गुप्ता ने पुलिस को गुमराह करते हुए घटना के समय अपने को अलीगढ़ स्थित घर में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की उम्र 16 से 17 साल

- फोटो : demo pic
​इसके अलावा वह अपने को डीपीएस ग्रेटर नोएडा में ताइक्वांडो और म्यूजिक टीचर बता रहा था। पुलिस जांच में दोनों ही तथ्य झूठे पाए गए। पुलिस की सीडीआर (कॉल डीटेल रिकॉर्ड) में घटना वाले दिन दोनों की लोकेशन ग्रेटर नोएडा ही मिली है।

वहीं, डीपीएस ग्रेटर नोएडा में पढ़ाने वाली जानकारी भी गलत पाई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने जांच के बाद बुधवार को दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें से दो नामजद आरोपी और एक अज्ञात आरोपी अभी फरार है।

घटना की शिकार हुई किशोरी की सोमवार को जिला अस्पताल में मेडिकल जांच की गई थी। इस दौरान सही उम्र पता लगाने के लिए एक्सरे कराया गया था। जांच के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में किशोरी की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें