फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसुध कर चलती कार में महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली की रहने वाली 32 वर्षीय महिला से शुक्रवार शाम तीन लोगों ने चलती कार में गैंगरेप किया। आरोप है कि नशीला पानी पिलाने के बाद तीनों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने महिला से मारपीट भी की और हौजखास इलाके में फेंककर फरार हो गए। हौजखास थाना पुलिस ने गैंगरेप व मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

दक्षिण जिले के डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि मेडिकल जांच में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 5:00 बजे कैब चालक ने सूचना दी कि हौजखास इलाके में अरविंदो मार्ग स्थित सेंटपाल स्कूल के पास एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत चर्चित है महिला

महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। छानबीन में पता चला कि वह पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में रहती है। पुलिस ने उस पर मकोका लगा रखा है और वह तीन साल से तिहाड़ जेल में बंद थी।

कुछ समय पहले ही वह पैरोल पर जेल से बाहर आई थी। होश में आने के बाद महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम तीन परिचितों ने उसे गीता कॉलोनी में झील के पास मिलने के लिए बुलाया। वे उसे कार में बैठाकर ले गए।

इस बीच महिला के मांगने पर आरोपियों ने पीने के लिए पानी दिया। पानी पीते ही वह बेसुध होने लगी। आरोप है कि इस बीच तीनों ने उससे चलती कार में गैंगरेप किया और मारपीट भी की।

इसके बाद आरोपी ने अरविंदो मार्ग पर पीड़ित महिला को फेंककर फरार हो गए। बताया गया है कि असामजिक कार्यों में लिप्त रहने पर यह महिला काफी चर्चित रही है और इसके करेक्टर को एक फिल्म में दर्शाया भी गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें