फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी से आए और चोरी कर ले गए बीएमडब्ल्यू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 20 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑडी ए-7 सीरीज की कार (जिसकी कीमत करीब 80 लाख है) से आए बदमाशों ने सेक्टर-17 से 65 लाख की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार उड़ा ली। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह 7:20 बजे की है। ए-37, सेक्टर-17 निवासी रितेश रूपरम्का सिक्योरिटी होलोग्राम बनाने वाली कंपनी में डायरेक्टर हैं। रितेश ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबहभी उनकी दादी मार्निंग वॉक करने निकल गई थी और दरवाजा खुला हुआ था। 

उसी दौरान ए-7 सिरीज की ऑडी कार से दो बदमाश आए और पहले ए-20 निवासी रजत  के घर में घुस गए। रजत के घर का भी दरवाजा खुला हुआ था। उनके घर से लैपटॉप उठाया और फिर उसे अपनी ऑडी में रख लिया।
विज्ञापन


फिर वह दो अन्य घरों में प्रवेश करने का प्रयास किए, मगर उनके दरवाजे लॉक थे। उसके बाद वह उनके घर में प्रवेश कर गए। उन्हें बाहर के कमरे में कुछ भी ऐसा सामान नहीं दिखा, जिसे वह चोरी कर ले जाते।

उन्हें सेंटर टेबल पर रखी बीएमडब्ल्यू कार की चाबी दिखाई पड़ी। उन्होंने चाबी उठा ली। एक बदमाश अपनी ऑडी कार लेकर वहां से निकल गया तो दसूरे ने बीएमडब्ल्ए कार स्टार्ट की और चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें