फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की हत्या करके हो गए बेहोश!

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह रिंकू हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को पुलिस ने 11 तारीख तक के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन अगस्त से रिंकू हत्याकांड में दो आरोपियों हरिया उर्फ सूरज और देवो उर्फ देवेंद्र की तलाश थी।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने-अपने घर पर आए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों के घरों से उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों को बल्लभगढ़ शहर थाने लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

जब होश आया तो हुए फरार

आरोपियों ने बताया कि रिंकू उनका दोस्त था। तीन अगस्त की रात चारों शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनका आपस में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उन्होंने रिंकू को टाटा सूमो में डालकर सदपुरा ले गए। जहां उसका मर्डर कर दिया। जब उन्हें थोड़ा होश आया तो वे मौके से फरार हो गए।
 
मामले के जांच अधिकारी रामबाबू ने बताया कि तीसरा आरोपी हिमांशु पहले से ही रिमांड पर है। अब इन दोनों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। आरोपियों पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें