फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 रुपये के लिए दोस्त की हत्या

Mon, 01 Dec 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ज्योति नगर में कपिल (22) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में कपिल के ही दोस्त दीपचंद व एक नाबालिग को दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो महज 300 रुपये की लेन-देन में दीपचंद ने कपिल की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसके मुंह को बड़े पत्थर से कुचल दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गत शुक्रवार को पुलिस को अंबेडकर नगर कॉलेेज के पास एक युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ था।

बाद में मृतक की शिनाख्त कपिल के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के पास से सारा सामान गायब मिला था। शुरूआत में पुलिस ने लूटपाट व अन्य दृष्टिकोण से मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उसकी कॉल डिटेल निकलवाई तो एक युवक पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने डिटेल के आधार पर कपिल के दोस्त दीपचंद से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि कपिल ने उससे 300 रुपये लिए थे। लेकिन वह वापस नहीं दे रहा था।

उसको सबक सिखाने की नीयत से शराब पीने के बहाने बुलाया। रात में नाबालिग के साथ मिलकर उसने गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसकी पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें