दिल्ली के आईपी एस्टेट इलाके में 10वीं कक्षा की एक छात्रा का एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है। कुछ दिनों पूर्व पीड़िता अपने एक दोस्त के घर गई थी।
वहां धोखे से एमएमएस बनाकर उसे दोस्तों में बांट दिया गया। पीड़िता को जब इसका पता चला तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन में पुलिस को अभी एमएमएस बरामद नहीं हुआ है।