फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 दरिंदों ने एक लड़की से घंटों किया बलात्कार

Mon, 02 Jun 2014 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर 38 लोगों ने एक खाली पड़ी झोंपड़ी में गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मलेशिया के एशट्रो टेलीविजन चैनल और द स्टार डेली अखबार ने बताया कि घटना उत्तर राज्य केलानटान की है।

पीडिता अपनी सहेली से मिलने गई थी जब उसे आरोपी बहला-फुसला कर खाली पड़ी झोंपड़ी में ले गए।

एक खाली पड़ी झोंपड़ी में किया गैंगरेप

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ घंटों बलात्कार किया। फिलहाल इस बात की भी जांच की जा रही है कि पीडिता की 17 वर्षीय सहेली के साथ भी रेप हुआ या नहीं।

घटना के मीडिया में आने के बाद मलेशिया में विरोध प्रदर्शन हुए। मुस्लिम बाहुल मलेशिया की एक मुस्लिम पार्टी ने कहा कि वह देश में इस्लामिक कानून "हुदुद" लाने जा रही है जिसके चलते ऎसी घटनाओं में कमी आएगी।

घटना के बाद पुलिस कर्मी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

रेप करने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल

जिला पुलिस प्रमुख आझम ओथम के हवाले से मीडिया ने बताया कि इस शर्मनाक घटना मे 38 लोग शामिल थे।

38 में से पकड़े गए 13 आरोपियो ने घटना के वक्त नशीली दवाएं ले रखी थीं। एक अन्य अखबार "द न्यू स्ट्रेट टाइम्स" ने बताया कि रेप करने वालों में एक 38 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो किशोर पुत्र भी शामिल थे।

मलेशिया के कानूनों के मुताबिक, रेप का आरोप साबित होने पर आरोपी को फिलहाल 30 साल की सजा दी जाती है। साथ ही कोड़े मारने का भी प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें