फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के नाम पर कलंक बन गया वो...

Thu, 31 Jul 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करके कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की जमीन हड़प ली। यह व्यक्ति इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहता है। उसने अपने दोस्त के नाम से पावर ऑफ अटार्नी की हुई है। व्यक्ति के दोस्त की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव जसाना में रहने वाले विजेन्द्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि ग्रेटर कैलाश (दिल्ली) में रहने वाले उसके दोस्त लक्ष्मण ने वर्ष 1980 में मांगर में कुछ जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद वह यूएई चला गया।

जाते वक्त उसने जमीन की पावर ऑफ अटार्नी उसके नाम कर दी। जमीन कई साल तक खाली पड़ी रही। जमीन को खाली देखकर गांव के सत्यपाल सिंह, सोहनवीर सिंह, विनोद कुमार व उनके अन्य साथियों ने नकली दस्तावेज तैयार करवाकर हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने उसे इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसके पुलिस में कब्जाधारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें