फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर दोस्त गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ करुना करन वर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने उनके दोस्त वरुण कौशिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उधार के रुपयों को चुकाने के लिए वरुण उन पर लगातार दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


इसी वजह से मानसिक तनाव झेल रहे करुना करन ने आत्महत्या कर ली थी। उधर, करुना करन के पिता गौतम वर्मा का कहना है कि पुलिस ने उन्हें किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है। वरुण कौशिक उनके बेटे का अच्छा दोस्त था।

जांच के बाद पुलिस ने हत्या के इस मामले को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा (306) में तरमीम कर दिया था। एसएचओ सिहानी गेट अशोक शिशौदिया ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के दिन राजेंद्र नगर साहिबाबाद निवासी वरुण ने करुना करन वर्मा को 29 बार कॉल और एसएमएस के जरिए दबाव बनाया था।

पुलिस ने वरुण को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए आईपीसी की धारा 306 के तहत नामजद किया था। पुलिस का कहना है कि लगातार दबाव बनाने के बाद ही करुना करन ने राजनगर एक्सटेंशन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

गौरतलब है कि, 11 अक्तूबर को सर्राफ करुना करन का गोली लगा शव उन्हीं की कार में मिला था। मौके से उनके दो मोबाइल, लाइसेंसी रिवॉल्वर, अंगूठी और पर्स गायब था।

तीन नवंबर को सिहानी गेट पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि इन युवकों ने सर्राफ की रिवॉल्वर आदि सामान कार से चोरी किए थे। सर्राफ ने आत्महत्या की थी, जिसकी फोरेंसिक जांच में पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें