गुरुग्राम में बादशाहपुर के एटीएम से पैसे निकलवाने गए एक युवक का ठग ने कार्ड बदलकर धोखे से उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अभयपुर सोहना निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को बादशाहपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था।
एटीएम में जैसे ही कार्ड डाला तो एटीएम हैंग होना शुरू हो गया। कई बार पैसे निकालने के लिए प्रयास किए, लेकिन पैसे नहीं निकले। वहीं एटीएम के पास खड़ा एक युवक आया और उसका कार्ड लेकर पैसे निकालने की बात कहने लगा। उससे भी पैसे नहीं निकले।
कार्ड लेकर वापस चला गया, लेकिन थोड़ी देर में कार्ड से पैसे निकलने शुरू हो गए और कई बार में एक लाख रुपये निकल गए। एएसआई प्रमोद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी का गिरफ्तार कर लिया जाएगा।