शहर के पॉश इलाका डीएलएफ फेज-2 निवासी एक व्यक्ति की कंपनी से 3 करोड़ निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित को इसकी जानकारी टैक्स रिटर्न भरने के दौरान हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बिना जानकारी के करीब 3 करोड़ रुपये उसके खाते से निकाले गए । पीड़ित शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने पुलिस ने महिला त्रिवेणी सिंह, जॉयदीप सिंह, आशीष कपूर, शेखर रहेजा, परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अजय सैनी डीएलएफ-2 स्थित सिल्वर ऑक्स में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दस साल पहले वह दिल्ली के राजौरी गार्डन में रेस्टोरेंट खोलने की सोच रहे थे। साल 2001-02 में उसका संपर्क त्रिवेणी सिंह के साथ हुआ था। त्रिवेणी सिंह ने आशीष कपूर सें मिलवाया और कहा कि वह होटल इंडस्ट्री में एक्सपर्ट हैं।
आशीष ने साथ मिलकर काम करने से कंपनी को काफी फायदा होगा। वहीं जॉयदीप सिंह ने पीड़ित से संपर्क कर रेस्टारेंट पार्टनरशिप से खोलने की बात कही।
अजय सैनी ने कहा कि आशीष ने उसको कुछ लोगों से मिलवाया और 2003 में एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल में यो चाइना नाम से पहला रेस्टोरेंट खोला। इस दौरान साल 2014-15 के वित्तीय वर्ष में टैक्स रिटर्न के दौरान अजय सैनी को पता चला कि उसकी बिना जानकारी के कंपनी से 3 करोड़ रुपये निकाले गए। इसके बाद पीड़ित ने उक्त सभी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।