फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैंग कर खाते से निकाले 15 हजार निकाले

Mon, 24 Apr 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
विज्ञापन
एक अपरिचित व्यक्ति ने एटीएम हैंग कर नंगला एंक्लेव पार्ट-2 निवासी विनोद के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। विनोद ने शक के आधार पर ठगों की बाइक नंबर नोट कर ली थी। पुलिस अब बाइक के नंबर के आधार पर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


विनोद कुमार के मुताबिक वह शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजेे जवाहर कॉलोनी, डबुआ मोड़ स्थित एटीएम बूथ पर कुछ रुपये निकालने गए। एटीएम में डेबिट कार्ड डालते एक अपरिचित युवक अंदर घुस आया । उनके पिन नंबर डालने पर अपरिचित युवक ने बैलेंस चेक वाला टैब दबा दिया। 

इस पर उन्होंने युवक को डांटा और दोबारा कार्ड डाल कर रुपये निकालने की कोशिश करने लगे। उन्होंने फिर पिन नंबर डाला तो एटीएम हैंग हो गया। युवक ने कहा कि लाइट चली गई है, इसलिए अब मशीन से रुपये नहीं निकलेगा।  विनोद कार्ड लेकर बूथ से बाहर निकल आए। बाहर एक युवक अपाचे बाइक पर खड़ा अंदर घुसे युवक का इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया और दूसरे एटीएम बूथ की ओर बढ़ गए। इस दौरान उनके मोबाइल पर खाते से 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें