फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की नाबालिग बेटी से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नोएडा के एक सब्जी विक्रेता ने अपने सहयोगी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने फेज-3 में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: अलीगढ निवासी परिवार ममूरा में रहता है और घर का मुखिया सब्जी की ठेली लगाता है। उसी पड़ोस में एक युवक सलमान भी सब्जी की ठेली लगाता था। युवक ने दूसरे सब्जी विक्रेता और पड़ोसी से दोस्ती कर ली और घर पर आना-जाना हो गया। शनिवार को आरोपी युवक सब्जी बेचने के लिए ममूरा आ गया था। 

मगर दोपहर में ही वह अपने कमरे पर चला गया। आरोप है कि युवक ने अपने सब्जी विक्रेता दोस्त की नाबालिग बेटी को उसके पिता का फोन आने की बात कहकर कमरे में बुलाया। किशोरी फोन सुनने के लिए जब कमरे में गई तो वहां पर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने पिता को बुलवाया और घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें