फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

Tue, 28 Mar 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेक्टर-20 में लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आरोपी का ऑफिस है। आरोपी ने दिल्ली और फरीदाबाद के लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है। सोमवार को करीब 15 लोगों ने सेक्टर-20 थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात आरोपी राहुल चौधरी से हुई। आरोपी का सेक्टर-29 स्थित गंगा शापिंग कांप्लेक्स में कल्याण बिजेनस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक ऑफिस है।

उन्होंने बताया कि 2 मार्च को राहुल चौधरी ने 72 घंटे में उन्हें 12 लाख रुपए लोन दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने राहुल को डेढ़ लाख रुपए दे दिए। कई दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी ने उनका लोन नहीं कराया। इसके बाद जब वह उनके ऑफिस पहुंचे तो वह बंद था।
विज्ञापन


वहीं, फरीदाबाद निवासी सुनील ने बताया कि आरोपी ने पहले लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे फाइल चार्ज के नाम 41 सौ रुपये ले लिए। इसके बाद 72 घंटे  में लोन दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सेक्टर-20 थाना प्रभारी का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें