सेक्टर-58 स्थित बीपीओ में काम करने वाली युवती ने साथी कर्मचारी पर शादी का झंासा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक खोड़ा निवासी युवती के साथ लोहीगढ़ा, बुलंदशहर निवासी नरेश नागर काम करता है। आठ माह पहले उसकी युवती से दोस्ती हुई, जो चंद मुलाकातों के बाद प्यार में बदल गई।
आरोप है कि नरेश ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने नरेश पर शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने उसे पीटा और गाली गलौज की।