फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI में नौकरानी दिलाने के नाम पर ऐसे ठगे 15 लाख

Thu, 12 Oct 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
money - फोटो : money
विज्ञापन
फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवकों से एक गिरोह ने 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, नकदी व कार लूटने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूलरूप से भिवानी हरियाणा निवासी राजेश कुमार के नोएडा सेक्टर-45 स्थित एनआरआई अपार्टमेंट में चार दोस्तों के साथ किराये पर रहते हैं। राजेश ने बताया कि जून में दिल्ली निवासी शिवा शर्मा ने उन्हें एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। राजेश ने दोस्तों को भी ये बात बताई। इसके बाद चारों ने मिलकर शिवा को 15 लाख रुपये नौकरी लगवाने के लिए दे दिए।
विज्ञापन

पैसे वापस मांगे तो जमकर पीटा

demo pic
पैसे लेने के बाद शिवा ने उनकी मुलाकात निजामुद्दीन दिल्ली निवासी हसन, रूबायेका और विरेंद्र नाम के फर्जी सरकारी अधिकारियों से कराई थी। तीनों से हुई पीड़ितों की मुलाकात को शिवा ने साक्षात्कार बताया। 7 अक्तूबर को उसने चारों आरोपियों को दिल्ली में नौकरी लगने का पत्र देने के लिए बुलाया था।

​हालांकि, उस दिन शिवा खुद गिरोह के बाकी तीन सदस्यों हसन, रुबायेका व विरेंद्र के साथ राजेश के सेक्टर-45 स्थित किराये के घर पर पहुंच गया। राजेश के अनुसार उस वक्त घर में उनका एक दोस्त अकेला था। दोस्त ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उससे जमकर मारपीट की और 25 हजार रुपये की नकदी व उनकी स्विफ्ट कार लूट ले गए। थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें