फरीदाबाद सिटी थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में फ्लैट दिलवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में रहने वाले पंकज तिवारी ने बताया कि उनके पास अगस्त 2012 में दिल्ली की एक बिल्डर कंपनी की तरफ से मेल आया कि कुल्लू प्रोजेक्ट के तहत फ्लैट बुक करवाने के लिए स्कीम आई हुई है।
यह मेल कंपनी के एमडी मोहित खन्ना की तरफ से भेजी गई थी। पंकज ने अच्छी स्कीम समझकर 15 लाख रुपये जमा करके फ्लैट बुक करा लिया।
यह भी पढ़ें: 300 से ज्यादा कारें चुराने वाला गिरफ्तार
कुछ दिन बाद ही कंपनी की तरफ से राजेश नामक युवक बाकी के दो लाख रुपये भुगतान लेने आ गया। चेक के माध्यम से दो लाख का भुगतान कर दिया।
मोहित खन्ना ने पंकज से कहा कि थोडे़ दिन में ही अलॉटमेंट लेटर दे दिया जाएगा, लेकिन बाद में मोहित टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित दिल्ली में कंपनी के ऑफिस में पहुंचा, तो उसे जानकारी मिली कि उसके नाम पर कोई फ्लैट बुक नहीं हुआ है।