फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में गड़बड़झाला, क्लर्क को किया निलंबित

Thu, 17 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल
विज्ञापन
मेन बाजार स्थित स्थानीय डाकघर में कर्मचारियों और एजेंटों की मिलीभगत से करोड़ों का गड़बड़झाला सामने आने के बाद मंगलवार देर शाम एक क्लर्क को निलंबित कर दिया है। डाक विभाग ने इस मामले में दो सदस्यीय टीम का गठन किया था। अभी जांच जारी है। इसलिए माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


बता दें डाकघर में लोग किसान विकास पत्र, आवर्ती जमा मासिक योजनाए सुकन्या खाते, भविष्य निधि योजना बचत खाते में लोग अपने रुपये जमा कराते हैं। इन योजनाओं के तहत डाक घर के सामने एजेंट बैठते हैं।

आरोप है कि ये एजेंट लोगों से डाक घर की योजनाओं किस्त जमा कराने के लिए बिना रसीद के रुपये लेते थे। जिसके कारण एजेंटों ने लोगों के खातों से बिना हस्ताक्षर निकासी कर ली। इसमें डाक विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता होने के कारण लोगों ने कई दिन डाक घर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विवाद को बढ़ता देख चीफ पोस्ट मास्टर रोहताश ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। जांच के शुरुआती चरण में क्लर्क सतपाल की भूमिका सामने आ गई है। मंगलवार शाम को चीफ पोस्ट मास्टर ने क्लर्क सतपाल को पद से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। चीफ पोस्ट मास्टर का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जैसे-जैसे सच्चाई सामने आएगी, अन्य संलिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें