फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोन कार्ड बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 15 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
साइबर अपराध शाखा की टीम ने एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड का क्लोन तैयार कर बैंक खातों से पैसा निकालने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मॉल्स या मल्टीप्लेक्स में टिकट या खरीददारी के लिए कार्ड स्वैप कराने के दौरान अत्याधुनिक मशीनों से कार्ड का डाटा चुरा लेते थे।
विज्ञापन


वहीं अगले दिन इस डाटा के आधार पर कार्ड का क्लोन तैयार कर बैंक खातों में पड़ी पूरी रकम निकाल लेते थे। पुलिस उपायुक्त अपराध सुमित कुमार के मुताबिक गैंग का मास्टर माइंड अजय राघव निवासी नंगला जयसिंह जिला मथुरा उत्तर प्रदेश है।

इसी के निर्देशन में संजय निवासी मूढवार थाना गाजी जिला अलवर राहुल यादव कोसली रेवाड़ी और सोनाजीत निवासी रिजेंसी पार्क डीएलएफ फेज चार काम करते थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी घर से की है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल हुए सभी लैपटॉप एटीएम कार्ड रीडर समेत अन्य सभी हाइटेक उपकरण भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एमजी रोड स्थित एक पीवीआर में नौकरी करते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक यह चारों आरोपी एमजी रोड स्थित एक पीवीआर में नौकरी करते थे। वहीं पर इन्हें किसी तकनीकी एक्सपर्ट से मुलाकात हुई और वह काम के दौरान ही जालसाजी करने लगे।

यह सभी पीवीआर के टिकट काउंटर या फूड स्टाल पर कार्ड स्वैप कराने वालों के कार्ड का उपकरणों के जरिए डाटा चुरा लेते थे और घर आने के बाद उसका क्लोन तैयार करते थे। 

किश्तों में करते थे निकासी
पुलिस की पूछताछ में इन जालसाजों ने बताया कि वह एक बार में पूरी रकम निकलने के बजाय किश्तों में खातों से पैसा निकालते थे। इससे कार्ड धारक को पता भी नहीं चलता था और दस से 15 बार में पूरा खाता साफ कर देते थे।

हालांकि 25  मई 2017 को एक कार्ड की क्लोनिंग ने इन्हें शिकंजे तक पहुंचा दिया है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सेक्टर-56 थाने में 25 मई को दृष्टि भसीन ने एक शिकायत दी थी।

इसमें उन्होंने कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच सकी है। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने 50 वारदात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें