फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेकर भी नहीं दिलाया लोन, चार बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 13 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों को कब्जाने और पैसा लेने के बावजूद ऋण नहीं दिलाने के मामले में शहर थाना पुलिस ने केनरा बैंक के चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें बैंक के तत्कालीन मैनेजर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चावला कॉलोनी निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2012 में उसने जिला उद्योग केंद्र में एक योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। केंद्र के अधिकारियों ने ऋण की मंजूरी के लिए चावला कॉलोनी स्थित केनरा बैंक में भेज दिया, लेकिन वहां बैंक अधिकारियों ने सिर्फ दो लाख रुपये की बात कही।

पीड़ित ने इसकी शिकायत आरबीआई और बैंक मुख्यालय को कर दी। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने शिकायत वापस लेने की सूरत में ऋण मंजूरी का वादा किया, जिसके बाद पीड़ित ने अपने मूल प्रमाण पत्र बैंक में जमा करा दिए, लेकिन बैंक अधिकारी ऋण की एवज में 25 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बातों में आकर बैंक अधिकारियों को 17 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी बैंक अधिकारियों ने ऋण को मंजूर नहीं किया। इस मामले में पीड़ित ने तत्कालीन उपायुक्त बलराज मोर को शिकायत दी। एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार को जांच के आदेश दिए गए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी भूपेंद्र सिंह को भी दी। एसीपी तिगांव ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया। एसीपी की रिपोर्ट पर सोमवार को शहर थाना पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर डॉ. टॉमस वर्गिस, कृष्ण नरवाल, शिव प्रसाद और पूजा गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें