फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला समेत दो के खाते से उड़ाए 1.04 लाख

Tue, 11 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ATM
विज्ञापन
सरकार और बैंक की सलाह के बावजूद लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने एनएसजी सोसायटी निवासी बुजुर्ग महिला को डेबिट कार्ड की वैधता खत्म होने का झांसा देकर खाते से जुड़ी जानकारी ले ली और उसके बाद  64 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं दनकौर के युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल को मामला भेज दिया है।   
विज्ञापन

   
एनएसजी सोसायटी में रहने वाली बुजुर्ग महिला माधुरी मिश्रा पति और बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उनका बेटा ड्यूटी चला गया। लगभग 9 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने महिला को एटीएम कार्ड की वैधता खत्म होने की जानकारी देकर कहा कि कार्ड को जल्द ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

अगर उन्हें एटीएम कार्ड को चालू रखना है तो कार्ड में लिखे नंबर बताने को कहा। उसकी बातों में आकर माधुरी ने उसे सारी जानकारी मुहैया करा दी। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 64 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने कासना कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी देहात सुजाता सिंह ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी।
विज्ञापन


उधर, दनकौर के मिर्जापुर गांव निवासी कृष्ण मजदूरी  करता है। उसने बताया कि सोमवार को वह कस्बे में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पहुंच गया। इस दौरान उसने एटीएम केबिन में मौजूद एक युवक से रुपयेे निकालने में मदद मांगी। युवक ने रुपये निकालकर उसे दे दिए। इसके बाद जब वह घर जा रहा था, तो उसके मोबाइल पर चार बार 10-10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तब उसे पता चला कि युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया था। 
विज्ञापन


कृष्ण ने कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि एटीएम की सीसीटीवी फुटेज  से पहचान करने के बाद आरोपी को पकड़ा जाएगा।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें