गुड़गांव में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी धर्मेंद्र बीते दिन बसई रोड पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम बूथ से पांच सौ रुपये निकालने गया।
यहां रकम निकालने के लिए पास में खड़े एक शख्स की मदद ली लेकिन रुपये नहीं निकले। थोड़ी देर बाद उसके माबाइल में मैसेज आया कि उसके एकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं।
धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर वह तुरंत एटीएम बूथ पहुंचा, लेकिन वह शख्स नहीं मिला। उसने सिटी थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। थाना पुलिस प्रभारी सत्यवीर सिंह के अनुसार एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।