फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से 16 साल के किशोर ने किया रेप

Sat, 17 Jun 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर पर है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।   
विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ बख्तावरपुर गांव में रहती है। उसके पड़ोस में एक युवक रहता है। तीन दिन पहले उसने अपने 16 वर्षीय भाई को अलीगढ़ से दिल्ली लाया था। बृहस्पतिवार को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहाने से छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां को सारी जानकारी दी।       

परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को पकड़कर मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें