फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के अपहरण का प्रयास, पुलिस ने पीछा कर तीन को पकड़ा

Fri, 08 Apr 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार पांच बदमाशों ने बुधवार की रात डेयरी संचालक व टायर कारोबारी के अपहरण का प्रयास किया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मौके से भाग रहे बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल हो गए। सोहना थाना पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ  जान से मारने का प्रयास, अपहरण का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नगर के अंबेडकर बाईपास चौक के नजदीक पलवल जाने वाले मार्ग पर स्थित सुभाष डेयरी मालिक के चाचा श्याम सुंदर खड़े हुए थे। उसी समय स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार में सवार चार अज्ञात युवक नीचे उतरे। उनमें से एक ने श्याम सुंदर से कहा कि सेठ कहां है? उन्होंने कहा कि सेठ यहां पर नहीं है। कितनी देर में आएगा? श्याम सुंदर ने कहा कि पता नहीं कब आएगा।

इसी दौरान बदमाशों ने श्याम सुंदर पर लात घूसों से हमला कर दिया। श्याम सुंदर बदमाशों से बचने के लिए चौक की तरफ भागे। बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए हवा में करीब छह फायर किए। जिससे घबराकर श्याम सुंदर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


श्याम सुंदर के पीछे बदमाशों को भागते देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ने लगे। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस दौरान बदमाश अपनी कार में सवार होकर भागने लगे। सामने से आ रही पुलिस ने संदेह के आधार पर कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने अपनी कार को बाजार की सड़कों पर तेजी से दौड़ा दिया।

रात में बाजार बंद रहनेे के कारण बदमाशों की कार व पीछा कर रही पुलिस गाड़ी की चपेट में कोई नहीं आया। आखिर में बदमाशों ने कार को दौला मार्ग पर दौड़ा लिया। बदमाशों की कार गैस गोदाम से कुछ दूर पर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। कार के टकराने पर दो बदमाश उसमें से उतरकर फरार हो गए। जबकि तीन घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने काबू कर लिया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले आई।

किन यहां से टोपी नामक बदमाश रात के अंधेरे में भीड़ का फायदा उठा कर भाग निकला। सोहना थाना प्रभारी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें