फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को गोली मारने के मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 18 May 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
पालम गांव में शुक्रवार रात क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हमलावरों ने डाक्टर के गर्दन पर गोली मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर पैदल ही आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार बलवान सिंह रामावत (61) पालम गांव में किराये पर रहते थे और वहीं क्लीनिक चलाते थे। उनका बेटा प्रदीप भी दांतों का डॉक्टर है, मगर कोई काम नहीं करता।

परिवार में पत्नी, बेटे की बहू व दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। डॉक्टर रामावत के क्लीनिक पर निर्माण कार्य हो रहा है। शुक्रवार रात को वह क्लीनिक पर काम करवा रहे थे। रात करीब दस बजे वह घर जाने लगे तो एक व्यक्ति क्लीनिक में घुसकर रामावत को गोली मार दी।
विज्ञापन


डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रामावत करीब 30 वर्ष से क्लीनिक चला रहे थे।  

कई लोगों से पैसे ले रखे थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डॉक्टर ने इलाके के काफी लोगों से पैसे ले रखे थे। इस बात पर आए दिन लोगों से झगड़ा होता रता था। परिवार में भी आए दिन झगड़ा होता रहा था। बेटे ने बीडीएस की डिग्री ले रखी है मगर वह कोई काम नहीं करता है।

बेटे प्रदीप की बहू ने भी दहेज का केस डाल रखा है। मकान मालिक को भी काफी दिनों से किराया नहीं दिया था। इस कारण मकान मालिक ने सिविल सूट डाल रखा था। वहीं, बलवान सिंह रामावत के परिजन उनके पास जीएएमएस (ग्रेजुएट ऑफ आयुर्वेदिक एंड सर्जरी)डिग्री होने का दावा कर रहे हैं। परिजन ये भी कर रहे हैं कि वह डेंटिस्ट भी थे।

हालांकि परिजनों ने ऐसी कोई डिग्री नहीं दिखाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीएएमएस जैसी कोई डिग्री नहीं होती है। ऐसे में बलवान सिंह रामावत झोलाछाप डाक्टर थे। बेटे प्रदीप के पास बीडीएस की डिग्री है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें