फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अध्यापक से बैंक के पास दिनदहाड़े 49 हजार लूटे

Tue, 12 Sep 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पत्नी के इलाज के लिए सोमवार सुबह बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड अध्यापक से लूटेरों ने चकमा देकर 49 हजार रुपये लूटकर चंपत हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद पीड़ित अध्यापक ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस बैंक में लगे कैमरों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जेवर के कुरैब निवासी भीमसेन शर्मा (63 वर्ष) शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद से तीन साल पहले रिटायर्ड हुए थे। भीमसेन का पेंशन खाता जेवर के स्टेट बैंक में है। पत्नी ओमवती के इलाज के लिए सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भीमसेन ने बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर थैले में रख लिये। भीमसेन ने बताया कि बैंक के अन्दर से पैसा निकालने के बाद उनका पीछा करने लगे।

भीमसेन बैंक से पैसा लेकर झाजर बस स्टैंड से बस में बैठने के लिए जैसे ही चले लूटेरों ने भीमसेन को चारों तरफ से घेर लिया। लुटेरे अध्यापक को रोककर साथियों ने पूर्व अध्यापक को जबरन बहस करने लगे। जबतक भीमसेन कुछ समझ पाते तबतक लुटेरों ने थैले में चाकू से कट मार उसमें रखे 49 हजार निकाल लिए।
विज्ञापन


थैला कटा देख उन्होंने अपने पैसे देखे तो थैला से पैसे गायब मिले। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर लुटेरों के पहचान करने सहित जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें