फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री का चुनाव प्रचार करने पर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवक को तीन अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है। डबुआ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। डबुआ कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा की घर में ही परचून की दुकान है।

बीते विधानसभा चुनाव में उसने निर्दलीय प्रत्याशी पं. शिवचरण लाल शर्मा के समर्थन में प्रचार किया था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। एक बाइक सवार उसकी दुकान के सामने आकर खड़ा हो गया। वह कुछ समझ पाता कि पैदल आए दो युवकों ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगते ही पंकज दुकान में गिर पड़ा।
विज्ञापन

मंत्री के अल्टीमेटम का पुलिस पर क्या प्रभाव

गोली की आवाज सुन कर परिजन और मोहल्ले के लोग बाहर आए, लेकिन तब तक हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। परिजनों ने पंकज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कार्यकर्ता पर हमले से क्षुब्ध पं. शिवचरण लाल शर्मा ने अपनी जान को भी खतरा बताया। एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनआईटी क्षेत्र में चुनाव के बाद से अपराध बढ़े हैं। अज्ञात लोग बिना नंबर प्लेट के वाहनों से उनका पीछा कर रहे हैं।

बताया कि गंभीर रूप से घायल पंकज का ऑपरेशन कर उसके शरीर से दो गोलियां निकाली गईं। इसके बावजूद उसकी हालत गंभीर है। बताया कि पंकज शर्मा को चुनाव प्रचार के दौरान 6 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी।

डबुआ चौकी में उस समय रिपोर्ट भी कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसका नतीजा यह निकला कि सोमवार रात को उसे गोली मार दी गई। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि पंकज के हमलावरों को चार दिन में गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा।

विज्ञापन

एक और युवक पर जानलेवा हमला

बल्लभगढ़ के आदर्श विहार निवासी राहुल सिंह सोमवार शाम किसी काम से सुभाष नगर गया था। वहां किसी बात पर उसकी दशरथ सिंह नामक व्यक्ति से लड़ाई हो गई।

दशरथ ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर राहुल को लाठी, डंडों और बेसबॉल स्टिक से वार कर मरणासन्न कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने राहुल को हमलावरों से बचा कर नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बल्लभगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सनजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें