रेलवे सुरक्षा बल ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामान की स्कैनिंग के दौरान यात्रियों से उगाही कर रहे होमगार्ड के दो पूर्व जवानों को पकड़ा। वहीं दो जवान भागने में कामयाब हो गए।
चारों सादी वर्दी में सामान की तलाशी ले रहे थे। इस मामले में अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक एवं ड्यूटी आफिसर को लाइन हाजिर कर दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्कैनिंग मशीन पर यात्रियों से उगाही की शिकायत मिली थी। इस सूचना पर अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने मुख्यालय की टीम के साथ वहां छापा मारा।