फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन दोस्त बनाने के लिए छात्रा से छेड़छाड़, करता था गाली गलौज और पीछा 

Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने एक दोस्त के दोस्त पर स्कूल आते जाते पीछा करने और जबरन दोस्ती करने के लिए दबाव बनाकर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने लड़की की कुछ आपत्तिजनक फोटो भी हासिल कर ली थी। उसी फोटो से ब्लैकमेल करके वह दोस्ती करना चाहता था।

18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले करण उर्फ गोलू के घर में उसका आना जाना था। इस दौरान उसकी उससे दोस्ती हो गई।  मेरी फोटो भी करण के पास थी। 
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि करण की शादी हो गई। उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो गई। आरोप है कि करण ने छात्रा की फोटो अपने साथी लोकेश को दे दी। लोकेश फोटो को इंटरनेट पर डालने की बात कहकर ब्लैकमेल करने और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा।

छात्रा के मना करने पर वह स्कूल आते जाते पीछा करता। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज और छेड़छाड़ भी की। महिला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें