फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक की वजह से बौखलाया पति, पत्नी के प्रेमी को मारी गोली

Sat, 05 Mar 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से बौखलाए एक शख्स ने अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को गोली मार दी। यही नहीं आरोपी ने गुस्से में अपनी ससुराल के मकान को भी आग के हवाले कर दिया। गनीमत यह रही कि वारदात के समय घर में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद राशिद (35) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाफराबाद पुलिस दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सलमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गली नंबर-2 चौहान बांगर में रहती थी। करीब आठ साल पूर्व सलमा की मौजपुर निवासी सलीम से शादी हुई थी। इनकी दो बेटियां है।

सलीम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पिछले कुछ दिनों से सलमा जाफराबाद स्थित अपने मायके आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सलीम अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी पर गोली चला दी।

गन

गत 11 फरवरी को सलीम अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी पर गोली चला दी। लेकिन सलमा की मां सामने आ गई और गोली उसके सीने में लगी। तब सलीम मौके से फरार हो गया। इधर सलमा अपने मामा के घर गली नंबर-8 में रहने लगी।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को सलीम अपनी ससुराल पहुंचा और वहां बंद पड़े घर में आग लगा दी। आग से घर में रखे एक लाख रुपये और अन्य सामान जलकर राख हो गए। शुक्रवार सुबह उसने पत्नी के कथित प्रेमी राशिद नामक युवक के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया।

सलमा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि लापरवाही की वजह से सलीम अभी तक फरार है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें