फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देररात मीट कॉर्नर पर फायरिंग और तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित मीट कॉर्नर पर 10-12 युवकों ने फायरिंग करने के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कॉर्नर के मालिक ने कासना कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


मीट व्यापारी सरफराज मलिक और उसके साथी सिराज अहमद रात करीब आठ बजे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दर्जनभर युवक दुकान के सामने पहुंचे और फायरिंग की गई। गोली लगने से शीशा टूट गया। युवकों ने उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

उसका कहना है कि कुछ दिनों पहले एक प्रॉपर्टी डीलर ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की थी। बाद में शिकायत करने पर उसने माफी मांग कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक की हत्या

नोएडा के मामूरा गांव में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से युवक पर चाकुओं से हमला किया। युवक सेक्टर-63 के कॉल सेंटर में नौकरी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी चरण सिंह शर्मा के मुताबिक  मूलरूप से मध्यप्रदेश के रीवा निवासी सुशील विश्वकर्मा (30) अपनी पत्नी व दो बच्चे के साथ मामूरा गांव में रहता था। देर रात करीब तीन बजे वह कॉल सेंटर से लौटा। मेन रोड से पैदल घर जाते वक्त तीन-चार अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल व पैसे लूट लिए।

जब सुशील ने बदमाशों का विरोध किया तो लुटेरों ने चाकू से वार कर दिया। घायल होने के बावजूद वह तीसरी मंजिल स्थित घर पहुंचा और अपने दोस्तों को फोन पर घटना की सूचना दी।

पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर ने तड़के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें