फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं मंजिल से कूदी महिला पत्रकार, फ्लैट में मौजूद था एक इंस्पेक्टर

Tue, 03 May 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पांचवी मंजिल से कूदी महिला पत्रकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फरीदाबाद में सेक्टर 46 स्थित एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में कूदने से महिला पत्रकार की मौत हो गई। घटना के समय फ्लैट में उसकी सहेली और हरियाणा पुलिस का एक इंस्पेक्टर भी मौजूद था।
विज्ञापन


मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर के सुदामा नगर की रहने वाली पूजा तिवारी ने राष्ट्रीय अखबार की अंग्रेजी पत्रिका में भी काम किया था। बाद में एक बड़े मीडिया संस्थान के वेब पोर्टल में नौकरी करने लगी।

बीते 22 अप्रैल से उसके साथ अमरीन खान नाम की उसकी सहेली रह रही थी, जो नौकरी की तलाश कर रही है। रविवार रात पूजा, अमरीन और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर अमित कुमार फ्लैट में मौजूद थे। कथित तौर पर दोनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित कुमार पूजा के साथ ही था

पूजा तिवारी मृतक - फोटो : सोशल मीडिया
रात करीब सवा बजे पूजा की अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिर गई। अमरीन ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह दूसरे कमरे में थीं, जबकि अमित कुमार पूजा के साथ ही था।सूरजकुंड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।

पूजा मानसिक रूप से परेशान थी, क्योंकि उसके खिलाफ एक डॉक्टर ने ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवाया हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मीडिया संस्थान ने उसे निलंबित कर दिया था। पुलिस अमित कुमार के पत्रकार से पारिवारिक संबंध बता रही है।

अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड तेजभान ने बताया कि रात करीब सवा बजे उसे गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो लड़की मृत पड़ी थी। पुलिस ने घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है। पूजा के परिजनों का जानकारी दे दी गई है। उनके पिता का नाम रवि तिवारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें