फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोर: फैक्ट्री सहित छह घरों में लाखों की चोरी

Fri, 08 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों शहर में चोर पुलिस से बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे हैं। चोरी के बाद पुलिस उन्हें पकड़ने का दावा तो करती है, लेकिन अधिकांश मामलों में चोर पुलिस के हाथ नहीं लगते।
विज्ञापन


एक ही रात में चोर एक साथ कई जगहों को अपना निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसे छह मामले दर्ज किए गए, जिनमें चोरों ने फैक्ट्री सहित छह घरों को अपना निशाना बनाया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

केस 1 : नितिन कपूर निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी ने बुधवार को थाना सूरजकुंड में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को चोरों ने उनके घर धावा बोलकर हजारों रुपयों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


केस 2 : थाना सराय ख्वाजा में बुधवार को विशाल रस्तोगी निवासी हमिलटन हाईट सेक्टर-37 ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घर से चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रुपये चुरा ले गए।

केस 3 : पवन कंबोज निवासी सेक्टर-75 ने थाना सेक्टर-55 पुलिस को बताया कि सेक्टर-25 के प्लॉट नंबर-3 में उनकी फैक्ट्री है। यहां से चोर तीन टन कपड़ा चोरी कर ले गए।

केस 4 : बुधवार को दीपक निवासी पन्हेड़ा खुर्द, फरीदाबाद ने थाना छांयसा शिकायत दर्ज कराई कि 5 जुलाई की रात को चोरों ने उनके घर धावा बोला। यहां से चोर लाखों रुपयों के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान ले गए।

केस 5 : किशन कुमार निवासी 3एच/94 एनआईटी ने थाना एसजीएम नगर पुलिस को शिकायत में बताया कि 3 जुलाई को उनके घर से चोर सोने की अंगूठी, सोने के चार कुंडल, सोने का मंगलसूत्र व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

केस 6 : तेजवीर सिंह निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ ने थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून को उनके घर से चोर एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित 45 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें