फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के बट से सिर फोड़कर बाप और बेटे को किया जख्मी, केस दर्ज

Sat, 02 Sep 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
blood stain
विज्ञापन
नरेला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बट से पिता-पुत्र का सिर फोड़कर हजारों रुपये लूट लिये। परचून की दुकान चलाने वाले पिता-पुत्र घटना के समय दुकान से घर जा रहे थे। पीड़ितों का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संजीव (45) सपरिवार मंडी एक्सटेंशन, नरेला में र हता है। उसकी इलाके में परचून की दुकान है। दुकान पर वह अपने पिता घनश्याम के साथ बैठता है। 

बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद पिता-पुत्र पैदल घर की ओर जा रहे थे। घर के पास पहुंचने पर गली के बाहर मौजूद दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और संजीव के हाथ से थैला छीनने लगे।  
विज्ञापन


संजीव के विरोध करने पर बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने उसका थैला छीन लिया। उधर दूसरे बदमाश ने घनश्याम से थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सिर पर बट मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया।

बदमाश पिता-पुत्र से थैला छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संजीव के सिर में छह और घनश्याम के सिर में तीन टांके लगे हैं।

संजीव ने बताया कि उसके थैले में दुकान की चाबी और अन्य कागजात थे। जबकि उसके पिता के थैले में 80 हजार रुपये थे। पुलिस पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें