फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप नाबालिग बेटी से करता था अश्लील हरकत, मां की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

Wed, 03 Aug 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना इलाके में कलयुगी पिता ने पिता-पुत्री के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। आरोपी पिता नाबालिग बेटी के साथ काफी दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। 
विज्ञापन


बेटी ने ये बात अपनी मां को बताई तो मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना अमर कॉलोनी के श्री निवासपुरी की है। 
विज्ञापन

बदनामी की डर से चुप रही बेटी

गिरफ्तार - फोटो : file photo
14 वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया है कि उसका पिता ने उसके साथ करीब 20 दिन पहले शराब के नशे में अश्लील हरकतें की।

इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा। बदनामी की डर से वह कई दिन चुप रही। बेटी ने जब मां को ये बात बताई तो मां ने इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाने में की। 

पुलिस ने मांमला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता पेशे से ऑटो चालक है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक झगड़े के कोण से भी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें