फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर चचेरे ससुर ने की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त 40 वर्षीय चचेरे ससुर ने मंगलवार रात महिला से छेड़छाड़ की। आरोपी ने पति और  सास को जान से मारने की धमकी भी महिला को दी।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय  सलमा (बदला हुआ नाम) पति और सास के साथ कल्याणपुरी में रहती है। पति एक सरकारी अस्पताल में इंजीनियर है।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे की घटना

मंगलवार को सलमा का पति और सास किसी काम से बाहर गए थे। घर में सलमा और उसका चचेरा ससुर मौजूद थे।

सुबह से चचेरा ससुर शराब पी रहा था। आरोप है कि रात करीब 11:00 बजे उसने सलमा को अपने कमरे में बुलाया और बदसलूकी करने लगा। सलमा ने तुरंत यह बात सास और पति को बताई।

इससे नाराज आरोपी ने दोनों को जान से मारने की बात महिला से कही। सास और पति के घर आने के बाद पुलिस से शिकायत की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें