फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं लाई तो ससुर और देवर ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लालची लोगों ने अपनी ही बहू के साथ ऐसा बर्ताव किया कि इंसानियत भी शरमा जाए। शादी के बाद दहेज न लाने पर ससुरालियों ने न सिर्फ उसे मारा-पीटा बल्कि उसके ससुर और ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में पीड़िता महिला का पति भी शामिल है। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत सुनकर एक बार तो पुलिस भी दंग रह गई। महिला की शादी लगभग साल भर पहले ही हुई थी।

गैंगरेप किया और कहा जान से मार देंगे

गुड़गांव के पालम विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोमवार देर शाम पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी सवा साल पहले गांव सिकंदरपुर बढ़ा में एक युवक के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए उसका पति तंग करने लगा। महिला का आरोप है कि उसका सुसुर और देवर ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

जब उसने इसका विरोध किया तो ससुर और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जबरदस्ती अबॉर्शन भी कराया

पालम विहार थाना प्रभारी का कहना है कि महिला ने देवर और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जबकि पति, सास सहित अन्य पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपों में ससुराल वालों की ओर से कई बार मारपीट और गर्भपात कराने की बात सामने आई है। गर्भपात कराने वाले अस्पतालों और दूसरी जानकारी लेकर मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से ससुर और देवर को जेल भेज दिया गया है, जबकि पति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें