फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करके घर बुलाया और लूट ली अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले रुचि (बदला नाम) के घर एक किरायेदार अरुण रहने आया। हमउम्र होने कारण दोनों में बातचीत होने लगी, कुछ दिनों बाद दोनों दोस्त बन गए।
विज्ञापन


फिर दोनों में अच्छी दोस्ती चलती रही। इसी बीच अरुण, रुचि के घर से कमरा छोड़कर चला गया, लेकिन फोन पर दोनों की बात होती रही। इसी अरुण ने रुचि से प्यार का इजहार कर दिया।

रुचि ने भी उसे स्वीकर कर लिया। इन्हीं सब के बीच एक दिनों बातों ही बातों में अरुण ने रुचि अपने घर आने को कहा और रुचि तैयार हो गई।

घर में नहीं था कोई

रुचि को अरुण ने जिस घर में बुलाया वहां कोई नहीं था। दरअसल, अरुण पहले से ही रुचि की आबरू पर लूटने की प्लानिंग कर चुका था।

इसलिए उसने बड़े शातिराना अंदाज में रुचि को अपने घरवालों से मिलाकर शादी के लिए बात आगे बढ़ाने की बात कर के उसे बहला लिया।

रुचि भी उसकी बातों में आग गई। लेकिन जब वह अरुण के बताए हुए पते पर पहुंची तो वहां तो कोई नहीं था। रुचि के आते ही अरुण ने कमरा बंद कर लिया और रुचि के साथ जबरन मुंह काला किया।
विज्ञापन

'किसी को बताया तो जान से मार दूंगा'

फरीदाबाद के सारन थानाक्षेत्र में एक युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित युवती ने बताया कि उसके घर के सामने अरुण नाम का युवक किराये पर रहता था।

दोनों की जान पहचान थी। एक दिन अरुण ने फोन करके उसे घर पर बुला लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें