फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में खाई में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत 

Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिकंद्रराबाद-जेवर मार्ग पर आकलपुर गांव के पास कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव रसूलपुर निवासी जगवीर उर्फ दयानंद (35) खेती करता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जगवीर अपने ट्रैक्टर में सर्विस कराने के लिए बुलंदशहर गया था। बृहस्पतिवार को सर्विस कराने में रात हो जाने के कारण वह बुलंदशहर में ही ठहर गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जगवीर ट्रैक्टर से सिकंदराबाद-जेवर मार्ग से अपने गांव रसूलपुर के लिए वापस जा रहा था।

बताया गया है कि जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर आकलपुर गांव के नजदीक पहुंचा कोहरा होने के कारण उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे स्थित खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में जगवीर ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जगवीर को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें