फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर हाईटेक सट्टा रैकेट चलाने वालों का यूं हुआ खुलासा

Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
गीता कॉलोनी थाना पुलिस के एक हाईटेक सट्टा रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन रोलेट पर दांव लगवाते थे। पुलिस ने सट्टा चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
  जांच में यह बात सामने आयी कि सट्टे में लगायी गयी रकम का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाता था। इसके लिए ई-वॉलेट का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्हाट्सएप के जरिए सट्टा लगाने का यह पहला मामला है।
जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि सट्टा चलाने वाले तीन  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी हरजीत सिंह (34), जगतपुरी निवासी मोनू और करणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

  जांच में पता चला कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा था। जिसमें सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल थे। किसी भी बाहर व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता था। पुलिस को सूचना मिली कि गीता कालोनी स्थित एक फ्लैट में हाईटेक तरीके से सट्टा खिलाया जा रहा है।   सूचना पर पुलिस की टीम ने जानकारी इक्कठा की। जानकारी सही पाये जाने पर पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को 11 ब्लॉक स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को 40 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें