फोन करने वाले ने अपना नाम सेमयुल बताया था। कुछ दिन बाद सेमयुल ने उन्हें बताया कि उसने उनके लिए एक पार्सल भेजा है, जिसमें ब्रिटिश पाउंड के अलावा मोबाइल फोन व सोने के जेवर हैं।
प्रेरणा के अनुसार, 29 जनवरी 2018 को उनके फोन पर जाह्नवी नाम की महिला का फोन आया। उसने उनसे कहा कि पार्सल छुड़वाने के लिए आपको करीब 15 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
जाह्नवी ने उन्हें अकाउंट नंबर बताया, जिसमें पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। महिला से उन्होंने अलग-अलग बार में करीब 16.31 लाख रुपये जमा करवा लिए। फिर जब प्रेरणा ने पार्सल के लिए उनका फोन करना शुरू किया तो फोन बंद थे।