पुलिस के अनुसार फगवास स्कूल में परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें छात्र असफल हो गया। इसके उपरांत वह सुंदरनगर आ गया और नहर के किनारे घूमने लगा। समय मिलते ही उसने नहर में छलांग लगा दी।
उसी समय वहां से गुजर रहे नौलखा निवासी नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी नरेश चंदेल व जीवन रेखा नर्सिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने अपनी जान पर खेलकर युवक को नहर से निकाल लिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस के जवान ने भी उनकी सहायता की।
छात्र को नहर से निकाल कर सुरेंद्र पाल अपने वाहन में अस्पताल लेकर गए और उसका उपचार शुरू किया गया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।