फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखंड बेचने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखंड बेचने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

काशीपुर। एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ भूखंड बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम फसियापुरा निवासी शीला चौहान पत्नी मीतान चौहान ने कहा है कि दिसंबर 2018 में उसके घर तीन लोग आए।

उन्होंने शिवलालपुर अमरझंडा में एक प्लाट खाता संख्या 00163 खसरा संख्या 31/1 रकबा 0.188 हेक्टेयर पाक साफ बताते हुए सौदा करने को कहा। इन लोगों ने उसे मौके पर ले जाकर प्लाट भी दिखाया। 7 फरवरी 2019 को उसने जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का चेक और कुछ नकद राशि देकर उक्त भूखंड का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिचौलियों ने इसके लिए उससे 15 हजार कमीशन भी लिया। दाखिल खारिज के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने पर राजस्व अधिकारियों ने इसे निरस्त कर दिया। संपर्क करने पर लेखपाल ने बताया कि उक्त नंबर में कोई रकबा शेष नहीं है। शीला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें